फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अहमदाबाद से एंबुलेंस से अकेले भेजा शव, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के मिलक डिडौरा निवासी अभिषेक (20) की गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार की सुबह शेड लगाते समय गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर उसका शव एंबुलेंस से घर पहुंचा। शव के साथ न ठेकेदार आया और न ही कंपनी का कोई कर्मचारी था। इस बात पर परिजन और ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मिलक डिडौली निवासी राहुल ने बताया कि उसके छोटे भाई अभिषेक को करीब एक सप्ताह पहले लोधीपुर निवासी ठेकेदार सुमेर अपने साथ अहमदाबाद ले गया था। घर में राहुल और उसका दूसरा भाई कलुआ थे, जबकि मां-बाप की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। राहुल ने बताया अभिषेक के साथ अहमदाबाद काम करने गए अन्य युवकों ने उन्हें बृहस्पतिवार की सुबह कॉल कर बताया कि अभिषेक शेड लगाते समय नीचे गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। राहुल से ठेकेदार ने कॉल कर बताया कि वह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद लेकर आ रहे हैं।
शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे मिलक डिडौरा गांव में एंबुलेंस पहुंची। इसमें अभिषेक का शव था, लेकिन ठेकेदार और कंपनी का कोई कर्मचारी शव के साथ नहीं आया। इस बात से गुस्साए लोगों ने मिलक डिडौरी गांव के शाहपुर-ज्ञानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इसके बाद सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद जाम खुलवा दिया गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अहमदाबाद में युवक की मौत हुई थी। लोग ठेकेदार को बुलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें