फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खेत में मिला हेल्पर का शव, गले पर बंधा है दुपट्टा.. हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)। मैनाठेर थाना क्षेत्र के असालतनगर बघा में शनिवार की शाम चार बजे खेत में ट्रक हेल्पर अभिषेक (17) का शव पड़ा मिला है। वह शनिवार की दोपहर करीब एक बजे घर से निकाला था। उसके गले में दुपट्टा कसा मिला है। माना जा रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के असालतनगर बघा निवासी राज मिस्त्री बहादुर के तीन बेटों में बड़ा बेटा अभिषेक गांव में ही रहने वाले पुष्पेंद्र के साथ ट्रक पर हेल्पर था। दो दिन पहले ही वह बिहार से घर लौटा था। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे वह घर से निकला था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम करीब चार बजे महिलाएं खेत पर गईं तो उन्होंने देखा कि चारे के खेत में अभिषेक का शव पड़ा था। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ है जिससे परिजन हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और सीओ बिलारी अशोक कुमार ने मौका मुआयना किया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें