फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवाओं ने रामगंगा नदी में निकाली नाव रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नेहरू युवा केंद्र मुरादाबाद के तत्वधान में नमामि गंगे परियोजना के तहत युवाओं (गंगा दूत) ने नाव रैली निकाली। 40 से अधिक गंगा दूतों ने रामगंगा के तट पर बंगला गांव के दसवें घाट से लेकर मुरादाबाद के तटवर्ती अटल घाट तक नाव रैली में प्रतिभाग किया।जिला युवा अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र मुरादाबाद जल के संरक्षण एवं राम गंगा के तट और नदियों के स्वच्छता को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। इस नाव रैली का उद्देश्य युवाओं में रामगंगा के महत्व को लेकर जागरूकता पैदा करना है। तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को एक संदेश दिया गया कि वह राम गंगा को स्वच्छ रखें। इसमें कूड़ा ना फेंके। जिला परियोजना अधिकारी राहुल पांडे ने बताया कि रंग बिरंगी झंडी और बैनर के साथ गंगा दूतो ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और लोगों को यह संदेश दिया कि रामगंगा को स्वच्छ बनाना है। इस दौरान अमित रॉय, रंजीत, कपिल, हरीश, विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें