फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : पति से अलग होने पर पत्नी को दिया जाने वाला भत्ता क्या कहलाता है...

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पति से अलग होने पर पत्नी को मिलने वाला भत्ता क्या कहलाता है। अनुमति देने का समानार्थी शब्द क्या है, इकट्ठा करने का विलोम शब्द क्या है आदि वह सवाल हैं जो इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा में विद्यार्थियों से पूछे गए। शनिवार को दोनों पालियों में हुईं परीक्षाओं में 36791 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 34450 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 2232 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में शनिवार को पहली पाली में आठ केंद्रों पर इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की संगीत गायन, संगीत वादन की परीक्षा थी। इसमें 118 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 111 विद्यार्थी परीक्षा देने आए, जबकि सात विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटटरमीडिएट के विद्यार्थियों की अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा सभी 110 केंद्रों पर हुई। अंग्रेजी विषय में पूरे जिले में 36673 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 34339 विद्यार्थी परीक्षा देने आए और 2225 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि दोनों ही पाली की परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी अनुचित साधन सामग्री करते हुए नहीं पकड़ा गया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा हुई है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे और सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे। केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें