फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बीएलओ को दी गई ट्रेनिंग 1.96 लाख लोगों को नोटिस तामील कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला प्रशासन ने नो मैपिंग के मामले में मतदाताओं से संपर्क करने और नोटिस तामील कराने के लिए बीएलओ को ट्रेनिंग दी गई। बीएलओ अपने अपने बूथ के 1.96 लाख मतदाताओं को नोटिस तामील कराएंगे। अब मतदाताओं को जन्म तिथि सहित अन्य साक्ष्य देकर मतदाता बनने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी ने नो मैपिंग के मतदाताओं को नोटिस जारी करने के लिए 67 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें मुरादाबाद नगर विधान सभा में 14 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार ग्रामीण विधानसभा में नौ, ठाकुरद्रारा, बिलारी, कुंदरकी और कांठ विधानसभा में 11-11 अधिकारियों को नामित किया गया है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि बुधवार की शाम को नोटिस जारी करने के लिए पोर्टल खुला है। अभी तक कोई दावा या आपत्ति नहीं आई है। बीएलओ को नोटिस तामील कराने के लिए अलग अलग स्थानों पर ट्रेनिंग दी गई है। नोटिस तामील होने पर एक सप्ताह में मतदाता अपना साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। यह क्रम छह फरवरी तक चलेगा। एसआईआर अभियान के दौरान 387611 लाख मतदाता एएसडीडी सूची में डाले गए थे। इसमें मृतक, दूसरे स्थानों पर शिफ्ट, अनुपस्थित और डबल मतदाता भी शामिल थे। एएसडीडी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। जांच के दौरान 1.7 लाख मतदाता अनुपस्थित पाए गए थे। एसआईआर अभियान के दौरान 2071844 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन किया गया है। जिले में कुल 15.67 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें