मुरादाबाद। ब्लॉक प्रमुखों का पांच साल का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया है। जिलाधिकारी ने ब्लॉक क्षेत्रों से संबंधित तहसील के एसडीएम को उस ब्लॉक का प्रशासक नियुक्त कर दिया है। गुरुवार से ब्लॉक प्रमुखों के स्थान पर प्रशासक जिम्मेदारी संभालेंगे।
ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल पांच साल होता है। उत्तर प्रदेश क्षेत्र और जिला पंचायत अधिनियम के अनुसार क्षेत्र पंचायत के कार्यकाल की शुरूआत उसकी पहली बैठक से मानी जाती है। इस बैठक की तिथि से पांच साल का कार्यकाल होता है। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश सिंह के अनुसार ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल बुधवार मध्यरात्रि को समाप्त हो गया। है। गुरुवार से ब्लॉक प्रमुख के स्थान पर प्रशासक ब्लॉक का काम देखेंगे। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने देर शाम ब्लॉक क्षेत्र से संबंधित तहसीलों के एसडीएम को उस ब्लॉक का प्रशासन नियुक्त कर दिया है। सबसे अधिक तीन ब्लॉक मुरादाबाद तहसील में पड़ते हैं, इसलिए सदर तहसील के एसडीएम को तीन ब्लॉक का प्रशासन बनाया गया है। एसडीएम ठाकुरद्वारा और बिलारी दो-दो ब्लॉक और एसडीएम कांठ एक ब्लॉक के प्रशासक का कार्यभार देखेंगे। डीपीआरओ के अनुसार बिलारी ब्लॉक प्रमुख अनामिका यादव को 35 दिन पहले ही हटाया जा चुका है।
कहां कौन होगा प्रशासक
ब्लॉक का नाम नामित प्रशासक
मुरादाबाद, मूढापांडे, भगतपुर टांडा एसडीएम मुरादाबाद सदर
ठाकुरद्वारा, डिलारी एसडीएम ठाकुरद्वारा
बिलारी,कुंदरकी एसडीएम बिलारी
छजलैट एसडीएम कांठ