फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाक से थम गए ट्रेनों के पहिए

विज्ञापन
block
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के हापुड़ में सोमवार को तीन घंटे का मेगा ब्लाक लेकर ट्रैक पर मरम्मत कार्य किया गया। जिसकी वजह से छह ट्रेनें और तीन मालगाड़ियां बीच में ही रुकी रहीं। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को हापुड़ यार्ड में डाउन लाइन पर मरम्मत कार्य किया गया। सुबह दस बजकर 35 मिनट से बारह बजकर 35 मिनट तक मेगा ब्लाक किया गया था, लेकिन ये कार्य दोपहर एक बजे तक चला। जिसकी वजह से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 50 मिनट, सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 30 मिनट, राजधानी 30 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस 20 मिनट, मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर एक घंटा और तीन मालगाड़ियां 60 से 80 मिनट तक बीच में रुकी रहीं। इसके अलावा हापुड़ यार्ड में लाइन नंबर आठ और नौ पर स्लीपर बदलने का कार्य चला। यहां सुबह नौ बजकर 40 मिनट से ग्यारह बजकर चालीस मिनट तक मेगा ब्लाक लिया गया था। लेकिन कार्य दोपहर एक बजकर 50 मिनट तक कार्य किया गया है। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें