फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धूप ने छुड़ाया पसीना...उमस ने किया बेहाल, अब बारिश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम के बदलते मिजाज के बीच बुधवार को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही रह सकती है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

मानसून में आई सुस्ती बुधवार को भी जारी रही। मानसून की सक्रियता की कमी के चलते लोगों को भारी उमस और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह से ही आसमान साफ था। इसकी वजह से तेज धूप निकली थी। समय के साथ तपिश बढ़ती गई। दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों और स्कूली बच्चों को देखने को मिली। दोपहर में छुट्टी के समय बच्चे गर्मी से बेहाल नजर आए। दिनभर पसीने से तर-बतर रहे शहरवासी गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और छायादार स्थानों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वातावरण में सुबह नमी 62 फीसदी थी, जो शाम को 74 फीसदी दर्ज की गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक लखनऊ एम दानिश का कहना है कि बृहस्पतिवार को बादल छाने के अलावा शुक्रवार को हल्की बारिश का अनुमान है। जबकि 19 जुलाई से मानसून का चरण सक्रिय होने पर भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें