फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा की मां ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हादसे पर हादसे में जान गंवाने वाली अमरोहा निवासी छात्रा की मां ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में पाकबड़ा जीरो प्वाइंट के पास एक सितंबर की शाम टायर फटने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई पलट गई थी। इस हादसे में अमरोहा निवासी बारहवीं की छात्रा की मौत हो गई थी, जबकि एक युवक घायल हो गया था। हादसे के समय कार में छात्रा और उसकी दो सहेलियां व तीन युवक सवार थे। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर अमरोहा चले गए थे। अब छात्रा की मां ने मझोला पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि कार सवार तीनों युवकों ने उसकी बेटी के साथ हादसे से चार पांच दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी फिर से छात्रा को कार में बैठाकर कहीं ले जा रहे थे। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें