फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज में एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए विद्यार्थी सुबह से ही कॉलेज पहुंचना शुरू हो गए थे। पहले दिन कॉलेज में 175 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रवेश प्रभारी ने बताया कि इस बार विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर माइनर और वोकेशनल विषयों की सूची उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन

प्रवेश प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश नई शिक्षा नीति के तहत हो रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों को तीन मेजर, एक माइनर विषय लेना है। यदि विद्यार्थी विज्ञान संकाय का है तो वह माइनर विषय कला या वाणिज्य संकाय के एक विषय में से ले सकता है। कला संकाय के विद्यार्थी माइनर विषय विज्ञान या वाणिज्य संकाय से चुनेगा। इसी तरह वाणिज्य संकाय का विद्यार्थी विज्ञान या कला संकाय के विषयों में से माइनर विषय चुनेगा। इसके साथ ही विद्यार्थी को एक करिकुलम विषय लेना है, जो कॉलेज की ओर से फूड न्यूट्रीशियन एंड हाइजीन विषय निर्धारित किया गया है। विद्यार्थी को एक वोकेशनल विषय का चुनाव करना है। उन्होंने बताया कि जब विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर मेजर विषय चुनेगा, तभी माइनर और वोकेशनल विषय के लिए एक ड्रॉ बॉक्स खुलेगा। इसमें विषयों की सूची दी गई है। विद्यार्थी अपनी पसंद के हिसाब से उन्हीं में से विषय चुन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें