मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिले युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मूंढापांडे के गनेशघाट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक मंगलवार को घायल अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा दिया था। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया है। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।