फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फोटो सोशल मीडिया से वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा से आरोपी ने स्नैपचैट पर आईडी बनाकर दोस्ती कर ली। आरोपी ने चैट का स्क्रीन शॉट लेकर छात्रा को ब्लैकमेल किया। आरोपी ने उससे दो हजार रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा बारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले बेटी के मोबाइल पर स्नैपचैट के माध्यम से मैसेज आया। जिसमें श्याम नाम से आईडी बनी थी। उसने चैटिंग कर छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। चैटिंग के दौरान आरोपी ने अपना नाम लक्की बताया। इतना ही नहीं विश्वास में लेकर आरोपी ने पीड़ित का मोबाइल नंबर भी ले लिया। फिर वाट्सएप कॉल कर बात करने लगा। शक होने पर पीड़ित ने आरोपी को उसके बारे में सब कुछ बताने को कहा तो वह टाल मटोल करने लगा। 16 नवंबर को आरोपी ने युवती को एक कैफे में मिलने के लिए बुलाया। वहां बातचीत के दौरान युवती को पता चला कि आरोपी समीर रजा बिलारी का रहने वाला है और मुस्लिम है। इसके बाद आरोपी ने उस पर दबाव बनाया कि धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह कर ले। आरोप है कि छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने उसे चैट के स्क्रीन शॉट और फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने छात्रा से दो हजार रुपये भी ऐंठ लिए। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि बिलारी निवासी आरोपी समीर रजा के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें