फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत ने बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों, फसलों के लिए मुआवजे की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर तहसील कार्यालय में एसडीएम को किसानों की मांगों का पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने किसानों की मांगों का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ओर से एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि बीते दिनों अधिक बारिश होने से कई किसानों की धान की पकी फसल को काफी नुकसान हुआ है और बारिश के दौरान तेज हवा चलने से खड़ी गन्ने की फसल खेतों में गिर गई है। कई लोगों को उनके कच्चे और पक्के मकान गिरने से भी नुकसान हुआ है। इसके के लिए मुआवजे की मांग की गई है।
ज्ञापन में प्रदेश सरकार से आगामी गन्ना सीजन में गन्ना मूल्य में वृद्धि कर शीघ्र घोषित करने की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने कुंदरकी क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल पर किसानों के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। चेतावनी दी कि दस दिन में किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो हुआ तो भाकियू टिकैत की ओर से बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर चौधरी भयराज सिंह, आशु बालियान, खुर्शीद आलम, ऋषभ चौधरी, साजिद खान, टीनू चौधरी, अमन चौधरी व कपिल चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें