फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत ने मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में प्रदेश सरकार से छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है। पंचायत में मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत की पंचायत ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम ने कहा कि सरकार छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। पंचायत में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग भी की गई। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ा जाए ताकि किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके। उन्होंने 60 साल से अधिक आयु के किसानों को दो हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने की मांग भी की। पंचायत में जनपद की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग भी की गई। पंचायत में लोगों से अपील की गई कि वे 26 अप्रैल के दिन अधिक संख्या में मतदान करें और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर जैविंद्र सिंह, झूंडे सिंह, रामवीर सिंह, रामकरेश त्यागी, सुरेंद्र सैनी, चंद्रपाल जाटव, गंगाराम सैनी, चरन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें