फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू ने उठाईं किसानों की मांगें, दिया धरना

Sat, 26 Sep 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

बगपुरा गांव निवासी भाकियू कार्यकर्ता उदयपाल का आरोप है कि वह अपनी मृतक माता त्रिवेणी का मृत्यु प्रमाणपत्र लेने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी के पास गए थे तब उसने अभद्रता की थी। उदयपाल सिंह की सूचना पर भाकियू अराजनैतिक के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता ब्लॉक बिलारी कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों से ग्राम पंचायत अधिकारी के रवैये की शिकायत की। अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जबाव न देने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। कई घंटे तक किसानों का धरना चला।
विज्ञापन

बाद में धरनास्थल पर वार्ता करने पहुंचे बीडीओ ने किसानों को उनकी समस्यओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे बीडीओ के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना खत्म कर दिया।
अधिकारियों से वार्ता में भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, प्रदेश सचिव उदयपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सूरज सिंह, जिलाध्यक्ष युवा अंकुर चौधरी, बिलारी तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मनवीर यादव, जिला सचिव गंभीर सिंह, रमाकांत सैनी, हिम्मत सिंह, अमन सैनी, गौरव चौधरी, अंकुश चौधरी, उदित चौधरी, सतेंद्र लाठर, आशु खान, मोहित चौधरी, राजेश यादव, मनोज यादव, सूरज यादव आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें