फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू लोक शक्ति ने समस्याओं के समाधान के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भाकियू लोक शक्ति ने बुधवार को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में एसडीएम के न होने पर तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर रहे संगठन के कार्यकर्ताओं से तहसीलदार मिलने पहुंचे। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और उनका ज्ञापन लिया। ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, खाद की कालाबाजारी रोकने, किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र कराने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने, सिंचाई के लिए नहरों में पानी छुड़वाने, राजस्व और चकबंदी के मामले का शीघ्र निराकरण करने, गझेड़ा आलम में आबादी के बीच निकल रही विद्युत लाइन को हटाने व अमृत सरोवर जाने वाले रास्ते को मिट्टी डलवा कर ठीक करने और गांव अब्दुल्लापुर में अव्यवस्थित विद्युत लाइनों को खंभों पर लगवाने की मांग की गई। तहसीलदार ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को पत्र भिजवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूनियन के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, जाकिर सैफी, मोहम्मद इमरान, रहमान अली व मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें