फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली, पानी और खाद के लिए तहसील में गरजी भाकियू अराजनैतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। किसानों की समस्याओं, मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एसडीएम कार्यालय के सामने धरने के दौरान किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं का निस्तारण कराकर मांगों को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार को भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा के नेतृत्व में भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान एकत्र होकर कांठ तहसील पहुंचें। वहीं एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। एसडीएम संत दास पंवार और सीओ शुभम पटेल ने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह धरने से नहीं हटे। इस दौरान बिजली, नहरों में पानी, खाद आदि की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक का एक प्रतिनिधि मंडल धरने से उठकर तहसील सभागार में डीएम और एसएसपी से भी मिला। बाद में धरना स्थल पर ही भाकियू अराजनैतिक पदाधिकारियों ने डीएम को एक ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा, जिलाध्यक्ष चौधरी सतीश कुमार काजला, ऋषिपाल सिंह, रतेंद्र चौधरी, वीरेंद्र सिंह, खलेंद्र सिंह, अंकुर सिंह, समरपाल सिंह ढाका आदि भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।






भाकियू अराजनैतिक ने इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
कांठ। शनिवार को कांठ तहसील में धरना-प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कांठ तहसील के सभी गांवों में सिंचाई के किए किसानों को बिजली देने, किसानों को बिना फार्मर आईडी के केवल आधार कार्ड से ही यूरिया खाद दिलाने, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में खोदे गए उबड़-खाबड़ रास्तों की मरम्मत कराने, सिंचाई के लिए सभी नहरों में पानी की आपूर्ति कराने, खतौनियों में अंश निर्धारण के दौरान हुई त्रुटियों को दुरुस्त कराने, जिला सहकारी बैंक द्वारा की गई सात प्रतिशत ब्याज दल को तीन प्रतिशत कराने आदि मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...फोटो सं. 05, 06, 07, 08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें