फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मांगों को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय पर गरजी भाकियू अराजनैतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाकियू अराजनैतिक ने मंगलवार को जुलूस निकालकर मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने और फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा देने समेत कई मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा के नेतृत्व में मंडल भर के किसान मंगलवार को सिविल लाइंस आंबेडकर पार्क में इकट्ठा हुए। यहां से दोपहर में जुलूस के रूप में पीलीकोठी होते हुए मंडलायुक्त कार्यालय के सामने पहुंचे। उस समय मंडलायुक्त संगीता सिंह मौजूद नहीं थीं, जिस पर किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। गन्ने का मूल्य बढ़ाकर न्यूनतम 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित तत्काल दिलाने और भुगतान में देरी करने वाली मिलों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। आरोप लगाया कि तकनीकी समस्याओं के कारण कई किसान धान बेचने से वंचित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में त्रुटियों का समाधान होने तक पंजीकरण की अनिवार्यता से छूट दी जाए।
किसान रजिस्ट्री की अनिवार्यता पर रोक की मांग
किसानों ने रजिस्ट्री में त्रुटियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि रजिस्ट्री पूरी होने तक इसे सरकारी योजनाओं के लिए अनिवार्य न किया जाए। खाद-बीज, कृषि ऋण और फसल खरीद में भी यह शर्त लागू न हो। गांवों में विशेष शिविर लगाकर भूमि अभिलेखों की त्रुटियां निशुल्क ठीक हों। सहकारिता विभाग की ब्याज अनुदान योजना के पात्र किसानों को अतिरिक्त समय मिले। फसलों के नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराकर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। बिजनौर और मुरादाबाद क्षेत्र में तेंदुओं के हमलों पर प्रभावी कार्रवाई की भी अपील की गई। किसान नेताओं ने अपर आयुक्त द्वितीय एनके श्रीवास्तव और एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में महेंद्र सिंह रंधावा, उमेश सिंह और ऋषिपाल सिंह भीकनपुर सहित अन्य नेता शामिल थे। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांगों पर शीघ्र समाधान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें