फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जर्जर सड़कों की मरम्मत और गन्ने का मूल्य 600 रुपये क्विंटल करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे भाकियू कार्यकर्ता

Sun, 06 Sep 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सड़क पर उतरकर मांगों के समर्थन में जुलूस निकाला। अपनी मांगों को लेकर समाधान दिवस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

पहले भाकियू के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए। वहां हुई पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में सड़क पर जुलूस निकाला। एसडीएम दिए ज्ञापन में गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने, राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रामूवाला गणेश के पास टूटी पुलिया ठीक कराने की मांग की गई है। गांव पाड़ला मधुपुरी मार्ग की खस्ताहाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई है। क्षेत्र तेंदुआ प्रभावित है इसलिए सड़क की शीघ्र मरम्मत होना जरूरी है। चकबंदी में चल रहे ग्राम प्रतापपुर के भूमि संबंधी मुकदमे की सुनवाई चकबंदी अधिकारी को ठाकुरद्वारा में बैठकर करवाने पर भी जोर दिया गया।
क्षेत्र के पशुओं में लगी लंपी की बीमारी के रोकथाम के लिए सरकार की तरफ से वैक्सीन लगवाने की भी मांग की गई। गांव पीलकपुर गुमानी में शिवचरण सिंह के मकान से महिपाल के मकान तक खराब रास्ते का पक्का निर्माण कराने, सुरजन नगर बिजली घर के लाइनमैन पर किसानों के फोन न उठाने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। गांव फतनपुर में सरकारी बंद गूल को खुलवाने की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, अय्यूब अली, नेक पाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, चौधरी विजेंद्र सिंह, उदय पाल सिंह, चौधरी मलखान सिंह, विवेक चौधरी, ओमवीर सिंह, मंसाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें