फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा के जिला प्रभारी ने बूथ अध्यक्ष के परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भाजपा के जिला प्रभारी राजेश यादव रविवार दोपहर क्षेत्र के डांडा गोविंदपुर गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन

डांडा गोविंदपुर गांव निवासी चंद्रपाल सिंह यादव कई वर्षों से भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। 19 मई की सुबह डांडा गोविंदपुर गांव के जंगल में पॉपुलर के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में उनका का शव लटका मिला था।
रविवार दोपहर भाजपा के जिला प्रभारी राजेश यादव के साथ भाजपा नगर मंडल महामंत्री अमित चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रचित माथुर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष देवदत्त दिवाकर, रामनरेश यादव, मोहनलाल शास्त्री, जितेंद्र मौर्य, गोविंद मौर्य, मुनेंद्र यादव आदि डांडा गोविंदपुर गांव पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारी सबसे पहले बूथ अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के बेटे राजेश कुमार यादव व परिजनों से मिले और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों ने मांग उठाई कि उनकी ओर से थाने में जो तहरीर दी गई है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए और गहराई से विवेचना होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार जिला प्रभारी राजेश यादव ने ग्रामीणों के सामने ही दूरभाष पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की और बूथ अध्यक्ष की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें