फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भारतीय सेना के सम्मान में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 16 May 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बृहस्पतिवार की शाम भाजपाइयों ने कांठ मंडल कार्यकारिणी के नेतृत्व में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ महिला सैन्य अधिकारियों के द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा पूर्व विधायक स्व. लाला रामकृष्ण माहेश्वरी के क्रेशर परिसर से शाम पांच बजे शुरू की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हाथों में तिरंगे झंड़े लेकर चल रहे थे। यात्रा गांधी आश्रम चौराहा, विश्नोई मंदिर, वैश्य धर्मशाला, मुख्य बाजार से होते हुए नगर के रामलीला मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। वैश्य सभा के द्वारा तिरंगा यात्रा का वैश्य धर्मशाला पर स्वागत किया गया। यहां वैश्य सभा के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी के नेतृत्व में यात्रा पर पुष्प वर्षा कर इसमें शामिल लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया। पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर कामयाब हुआ है। कहा कि आज देश को भारतीय सेना पर गर्व है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजन विश्नोई, मंडलाध्यक्ष अंकुश चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, चौधरी हुक्म सिंह, चौधरी विक्रांत सिंह, मनीष चौहान, सूरज सिंह गुर्जर, राजपाल की प्रजापति, सत्यवान सिंह राजपूत, सुनील चौहान रिजवान अल्वी, साजिद इदरीसी, देवेंद्र सिंह, अनुज विश्नोई, शीशपाल सैनी, नेपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, देवराज सिंह, महेशचंद्र गुप्ता, मधु चौहान, मोनू विश्नोई, बृजेश शर्मा, राजेंद्र सैनी, अशोक विश्नोई, प्रमोद कुमार, गौरव विश्नोई, चंचल पाल आदि भाजपाई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें