फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में हिंसा के विरोध में घरों में भाजपाइयों ने दिया धरना, सोशल मीडिया से हुई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हो रही हिंसा में हिंदुओं की हत्या, भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय आहवान पर बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में धरना दिया। धरने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए, जिन्हें देखकर लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने अहवान किया कि विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवी तत्व लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर आक्रमण और हिंसा कर रहे हैं। कई कार्यकर्ताओं की चुनाव के बाद हत्या कर दी गई है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इन घटनाओं पर निंदा करने का हवाला देते हुए प्रत्येक मंडल में पांच मई से दो दिन का धरना देकर भर्त्सना करने की आवश्यकता बताई। कहा कि प्रत्येक मंडल के कार्यकर्ता अधिकतम 20 की संख्या में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धरना देंगे और पश्चिम बंगाल में उपद्रवी तत्वों की भर्त्सना करेंगे। बुधवार को इस निर्देश का पालन करते हुए महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, अनुपेंद्र चौधरी, सोनू शर्मा, अभिषेक सिंह निशु, विजय बहादुर पाठक ने धरना दिया। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना देते अपनी अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिस पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा कि पहली पर सत्ताधारी पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं की हत्या पर धरना दे रही है तो किसी ने लिखा कि अगर धरना देने से बंगाल में हिंसा बंद हो जाए तो कोरोना महामारी के खिलाफ भी धरना देना चाहिए। लोगों ने चुटीले कमेंट कर व्यंग्य कसा। कुछ कार्यकर्ताओं ने इसे वर्चुअल धरने का नाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें