चंदौसी। शनिवार को मामूली बात पर व्यापारी को चाकू मारकर घायल करने वाले मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच और भाजपाई प्रभारी निरीक्षक से मिलने पहुंचे। आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
चंदौसी के बड़ा महादेव के रहने वाले विशाल शर्मा की सीकरी गेट पर हार्डवेयर का गोदाम है। शनिवार की दोपहर वह अपने गोदाम पर बैठा था। उसी समय पड़ोस के रहने वाले युवक से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने व्यापारी विशाल से गोदाम में घुसकर मारपीट की। चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। साथ ही पैसे और अंगूठी लूटने का आरोप लगाया था। आरोप है कि थाने में व्यापारी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसी मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के कौशल किशोर, विकास सनातनी और भाजपा नेता अरविंद गुप्ता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह से घटना में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान पीड़ित व्यापारी विशाल शर्मा, भाजपा नेता शीलू गुप्ता, तरण नीरज आदि रहे।