कांठ। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आह्वान पर चलाए जा रहे संपर्क महा अभियान के अंतर्गत कांठ मंडल क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में डोर-टू-डोर संपर्क करते हुए पत्रकों का वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में भी बताया। शनिवार को संपर्क अभियान के दौरान कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान कहा कि विश्व के सर्वाधिक सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी भाजपा राष्ट्र सर्वोपरि एवं एकात्मक मानववाद के उत्थानात्मक उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के नारे के साथ आम जन मानस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यवान सिंह राजपूत ने कहा कि आज देश का चतुर्मुखी विकास हो रहा है। वर्ष 2047 तक देश को महा शक्ति बनाने के लक्ष्य को लेकर प्रत्येक नागरिक एवं कार्यकर्ता को कार्य करना है। भाजपाइयों ने गांव महमूदपुर माफी में घर-घर पहुंचकर संपर्क अभियान चलाया और सरकार व पार्टी की उपलब्धियों की पुस्तिका एवं पंपलेट वितरित किए। इस अवसर पर अनुज विश्नोई, दिनेश कुमार, दीपक जाटव, अरविंद कुमार जाटव, मेहर सिंह संजय सिंह जाटव, डॉ. नेपाल सिंह, कैलाश सिंह, हरि सिंह, अंबरीश शर्मा, रिंकू जाटव, जगदीश सिंह जाटव आदि रहे।