बिलारी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न में भाजपा के बिलारी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार शाम बिलारी में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में काफी लंबा तिरंगा हाथ में लेकर बिलारी नगर की सड़कों पर भाजपाई जयकारे लगाते हुए घूमे।
नगर में तहसील के सामने स्थित डाॅ.आंबेडकर पार्क पर शाम को सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां तिरंगा यात्रा की शुरूआत भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री हरिओम शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष आकाशपाल ने शुरू कराई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश वासियों को सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
वक्ताओं ने भारतीय सेना के साहस और प्रधानमंत्री की रणनीति को भी सराहा। इस दौरान पूर्व एमएलसी परमेश्वरलाल सैनी, सुरेश सैनी, विश्वास यादव, चौधरी ऋषिपाल सिंह, राजपाल सिंह, चौधरी विजय सिंह,मंगलसेन सैनी,कमल प्रजापति, विकास गुप्ता, पारस शर्मा, दयाराम मौर्य, रवि पासी, चंद्रपाल सिंह सैनी, आनंदी प्रसाद आदि ने भी विचार रखे।
तिरंगा यात्रा में अजयपाल सिंह, भूरे सिंह फौजी, केपी राणा, सुनील आर्य, मंजू रानी चौधरी, मनोज ठाकुर, पंकज चौहान, प्रशांत चौधरी, दीपक सक्सेना, निखिल पांडेय, डा. राजीव सैनी, अभिषेक जैन, मोहम्मद हारून जफर, साजिद पाशा, इमरान पाशा, रचित माथुर, गोपाल सिंह यादव, रामनिवास शर्मा, निहाल सिंह, उदयराज सिंह आदि स्थानीय भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।