फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madarsa Survey: भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम बोले- सपा सांसद बर्क हो चुके बुजुर्ग, विपक्ष को रास नहीं आ रहा सर्वे

Tue, 20 Sep 2022 07:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन जनता और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। प्रदर्शनी के चित्रों में यह दर्शाया गया है।
विज्ञापन
जफर इस्लाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि मदरसों के सर्वे पर विपक्ष के लोग सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। उनको मुस्लिम बच्चों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार मदरसों का आधुनिकीकरण करने के लिए सर्वे करा रही है। जांच में सारी कमियां सामने आ जाएंगी।

विज्ञापन

यह बातें जफर इस्लाम ने मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कहीं। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन जनता और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। प्रदर्शनी के चित्रों में यह दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि मदरसों का सर्वे मुस्लिम बच्चों के भविष्य से जुड़ा है। जिनके पास मदरसे चलाने का लाइसेंस नहीं है। वे अवैध ढंग से कैसे मदरसा चलाएंगे। सर्वे का असली मकसद कुछ लोगों की समझ में आ गया है। इसीलिए वे विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष के कुछ लोग सर्वे पर राजनीति करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- चालान कटने पर फूंकी बाइक: हंगामा बढ़ने पर खिसक गए पुलिसकर्मी, युवक का आरोप- 500 रुपये न देने पर की कार्रवाई    
विज्ञापन

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बारे में पूछने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वे बुजुर्ग हो गए हैं। उनको अब आराम करना चाहिए। रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां प्रशासन अपना काम कर रहा है। इस बारे में उनको ज्यादा जानकारी नही है। पूर्व सांसद ने कहा कि एक सवाल वक्फ बोर्ड की जमीन से जुड़ा है। कुछ लोगों ने वक्फ की जमीनों पर घपले किए हैं। जांच में ऐसे लोगों की सच्चाई उजागर होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें