फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के भाजपा नेता गोरखपुर से लापता

Mon, 29 Aug 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
भाजपा नेता गुम हुआ
विज्ञापन
मुरादाबाद देहात विधान सभा सीट पर टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोक रहे भाजपा नेता व आईटीआई कालेज संचालक राजेश शर्मा गोरखपुर से लापता हो गए हैं। वह देवरिया में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही से मिलने जा रहे थे। उनके बेटे अंकित भारद्वाज ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सिविल लाइंस थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बेटे अंकित का कहना है कि अंतिम बार उसकी पापा से 26 अगस्त साढ़े चार बजे बात हुई थी। तब वह गोरखपुर में पहुंच चुके थे।  भाजपा नेता राजेश कुमार शर्मा का परिवार सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की हिमगिरी कालोनी में रहता है। हरथला में उनका आईटीआई कालेज है। राजेश शर्मा के बेटे अंकित भारद्वाज ने बताया कि उनके पिता 25 अगस्त को देवरिया जाने के लिए मुरादाबाद से ट्रेन में सवार हुए थे।

26 अगस्त शाम करीब साढ़े चार बजे उनसे मोबाइल पर बात हुई थी। तब उन्होंने बताय था कि वह गोरखपुर पहुंच गए हैं। इसके बाद उनसे बात नहीं हुई। तब से उनके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ हैं। रविवार दोपहर अंकित परिवार के अन्य लोगों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी बालियान ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें