फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2029 में संविधान खत्म करने की साजिश रच रही भाजपा : लाल बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा के विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। मंगलवार को रामगंगा विहार स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित समीक्षा सम्मेलन एवं मासिक बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा और पश्चिम बंगाल की तरह चुनाव जीतकर नहीं, बल्कि सत्ता हासिल कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन

2029 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सांसदों की संख्या बढ़ाकर संविधान में बदलाव कर राजतंत्र लागू करने की कोशिश कर सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव देश के लोकतंत्र की दिशा तय करेगा। प्रदेश में होने वाला शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव बैलेट पेपर से हो रहा है। यदि पार्टी इस चुनाव में जीत हासिल नहीं करती तो भविष्य में ईवीएम पर सवाल उठाने का नैतिक आधार कमजोर पड़ जाएगा।
जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि चुनाव की पूरी रणनीति तैयार है और बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय कर दिया गया है। इस दौरान विधायक तसलीम अहमद, विधायक नवाब जान खान, शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी दानिश अख्तर, हाजी युसूफ अंसारी, बाबर खान, वेद प्रकाश सैनी, आदित्य चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें