फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा ने एकता पदयात्रा निकालकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का दिया संदेश

Sat, 15 Nov 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा ने नगर में एकता पदयात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से भाजपा ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता नगर के एसडीएच इंटर कॉलेज के मैदान में इकट्ठा हुए। वहां से मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी ने कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एकता पदयात्रा का प्रारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वही कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि पद यात्रा हमें राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा, श्रद्धा और एकता को मजबूत करने का प्रतीक है। यात्रा हमें एक साथ मिलकर राष्ट्र के लिए आगे बढ़ने का संदेश देती है। अजय प्रताप सिंह ने कहा कि इस यात्रा से हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश मिलता है। सभा के बाद एकता पदयात्रा कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाबू रामपाल द्वार, नंगलिया रोड, तहसील, कोतवाली, बुध बाजार, बाजार गंज से होकर गुजरी, जगह-जगह एकता यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। कोतवाली के पास पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान और लक्ष्य ग्रुप के चेयरमैन अमित चौहान के नेतृत्व में यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बाजार गंज में भी व्यापारियों ने एकता यात्रा का स्वागत किया। एकता यात्रा में ब्लॉक प्रमुख पति डा वीर सिंह सैनी, आशुतोष अग्रवाल, शिवेंद्र गुप्ता, गजेंद्र पाल सिंह, दिनेश प्रजापति, गौरव चौहान, धर्मेंद्र कुमार पाल, भाजपा के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश रानी, डॉ आफताब हाशमी, नरेंद्र आचार्य, सुधीर नायक, मनोज चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, हरिओम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें