फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्राथमिक विद्यालय माधोबाला में टूटे मिले शौचालय के दरवाजे

Sat, 15 Nov 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुदगल ने शुक्रवार को प्रेरणा एप के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय माधोबाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें गंभीर लापरवाही मिली। जिस पर उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को तीन दिन के भीतर विद्यालय की सभी अव्यवस्था को दूर करने के निर्देश दिए। निर्देश का पालन न होने पर सचिव को कार्रवाई की चेतावनी दी है। ग्राम पंचायत में स्थित परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत सभी 19 पैरामीटर पूरा कराना ग्राम प्रधान और सचिव की जिम्मेदारी होती है। बीडीओ ने बताया कि निरीक्षण में विद्यालय में स्थित सभी कक्षा में फर्श नहीं है। टाइल्स भी नहीं लगी हुई है। स्कूल की किसी भी कक्ष में फर्नीचर भी नहीं था। शौचालय के दरवाजे टूटे मिले और उसमें पानी की व्यवस्था भी नहीं थी। विद्यालय के प्रांगण में साफ सफाई भी नहीं थी। इस पर उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव विदेश सिंह राणा को निर्देश दिए हैं कि वह इस विद्यालय की सभी अव्यवस्था को दूर करें। शीघ्र वहां पर सभी सुविधाएं छात्रों छात्राओं को उपलब्ध कराएं। विद्यालय में 16 में से 12 छात्र-छात्राएं मौजूद मिले। फोटो 2 ठाकुरद्वारा के प्राथमिक विद्यालय माधोबाला में टूटा हुआ शौचालय का दरवाजा संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें