फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अलीदाद के परिजनों से मिले भाजपाई, बोले- हम साथ हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा समर्थक रहे किसान अलीदाद खान के जनाजे की नमाज इमाम द्वारा नहीं पढ़ाने का मामला तूल पकड़ रहा है। प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को भाजपा नेताओं ने किसान के परिजनों से मुुलाकात की और कहा कि हम सब आपके साथ हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम भाजपा के कुंदरकी मंडल अध्यक्ष रमन भूषण, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसीम खान, महामंत्री अरविंद ठाकुर और अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फुरकान हुसैन और शहाबुद्दीन कुंदरकी पहुंचे। उन्होंने किसान अलीदाद खान के बेटे दिलनवाज खान को भरोसा दिलाया कि पार्टी हर समय उनके साथ खड़ी है और डरने की जरूरत नहीं हैं।
इसके बाद कुछ नेताओं ने थाना प्रभारी आरके शर्मा से मिलकर इस प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई की भी जानकारी ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली के अलावा अन्य पार्टी नेताओं ने भी इस मामले में स्थानीय पदाधिकारियों से फोन पर जानकारी ली।
विज्ञापन

23 जुलाई को नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी भाजपा समर्थक किसान अलीदाद खान की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। किसान के बेटे दिलनवाज खान का आरोप है कि उसके पिता अलीदाद खान को भाजपा समर्थक बताकर नगर की स्टेशन वाली मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद राशिद ने जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई थी।
साथ ही इस मामले में कमेटी के चार अन्य लोग भी शामिल रहे। वहीं मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद राशिद ने आरोपों को निराधार बताते हुए धर्म के खिलाफ बयानबाजी करने पर किसान की नमाज नहीं पढ़ाने की बात कही थी।
-
किसान के जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाने के प्रकरण में पांच लोगाें पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश तिवारी, सीओ बिलारी
-

एसएसपी से मिलकर रखेंगे पक्ष : इमाम
मामले में मुफ्ती मोहम्मद राशिद के साथ अन्य मस्जिदों के इमाम भी खड़े नजर आ रहे हैं। मुकदमे में नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष के पति असलम खां, अधिवक्ता शराफत खान और मतीन खां भी नामजद हैं। मुफ्ती ने सोमवार को इस मामले में एसएसपी से मिलकर अपना पक्ष रखने की बात कही है।
-

23 जुलाई को गया था आगरा : शराफत
मुकदमे में नामजद अधिवक्ता शराफत खान का कहना है कि 23 जुलाई को वह साथी अधिवक्ता और अन्य दोस्तों के साथ आगरा घूमने गए थे। इसके बावजूद उन्हें मुकदमे में नामजद करा दिया गया। अधिवक्ता का कहना था कि उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने पर वास्तविकता सामने आ जाएगी। वहीं मतीन खान ने कहा कि वह 23 जुलाई को मुरादाबाद गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें