फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राहुल गांधी पर लगाया महिलाओं का अपमान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने मंदिरों में पूजा अर्चन कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का विरोध किय। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने शक्ति स्वरूपा नारी का अपमान किया है। चुनाव में भारत की नारी शक्ति अपने अपमान का हिसाब किताब कांग्रेस से करेगी।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा महानगर के नेतृत्व में शक्ति पूजन कार्यक्रम शहर से सभी प्रत्येक दस मंडलों में के मंदिरों में पूजन अर्चन के साथ किया गया। मध्य नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष दीपमाला राजपूत एवं कार्यक्रम संयोजक अनु अग्रवाल, शीतल राजपूत ने श्री मनोकामना हनुमान मंदिर में पूजन का कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी पंडित रहीं। बहनों ने मां भगवती की पूजा अर्चना की इसके बाद कन्या पूजन का कार्य किया। डॉ. विजयलक्ष्मी ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने शक्ति स्वरूपा का अपमान किया है। यह भारत की समस्त नारी शक्ति का अपमान है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत माता के पुजारी हैं।आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन ने शक्ति को कुचलना की बात कही है। इन लोगों को भारत माता की बढ़ती हुई शक्ति से नफरत होती है। राहुल गांधी को भारतीय नारी का उत्थान पसंद नहीं है, लेकिन मातृशक्ति भारत मां की रक्षा और सम्मान के लिए अपने जान की बाजी लगा देंगी। हमारे भारत की चारों दिशाएं मां भगवती की कृपा विराजमान है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शक्ति को कुचलना वाले मर्यादित बयान का विरोध करते हुए महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में मध्य नगर मंडल की पार्षद एवं नगर निगम में उपाध्यक्ष डॉ. गौरव भटनागर, महानगर की महामंत्री सुनीता सैनी, अंजू सक्सेना, ओमवती सैनी, पुष्पा, मंजू ,माया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें