फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की हत्या: शादी के एक माह बाद छोड़ दी थी पत्नी, फिर गांव की महिला को रखा साथ, अब संपर्क में थी तीसरी

Fri, 11 Aug 2023 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में दोस्त के साथ सोसाइटी में टहल रहे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता अनुज चौधरी असमोली ब्लॉक से प्रमुख पद का चुनाव लड़ चुके थे। बदमाशों ने अनुज चौधरी के सिर, कंधे और पीठ में चार गोलियां मारी, हमले में दोस्त भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
UP BJP leader Anuj Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद की पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में बृहस्पतिवार शाम छह बजे भाजपा नेता एवं असमोली ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे अनुज चौधरी (35) गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें सिर, कंधे और पीठ में चार गोलियां मारी गई। 
विज्ञापन


घटना के समय अनुज अपने दोस्त पुनीत चौधरी के साथ सोसाइटी में ही सड़क पर टहल रहे थे, जबकि उनका गनर और स्टाफ फ्लैट में मौजूद था। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी गेट नंबर एक से भाग निकले। पुलिस राजनीतिक, प्रॉपर्टी और अन्य विवादों के एंगल पर जांच कर रही है।

संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी मझोला क्षेत्र में पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में टावर टी-7 के फ्लैट नंबर 401 और 402 में रहते थे। उन्होंने असमोली ब्लॉक के प्रमुखी का चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन


संभल पुलिस से उन्हें एक सरकारी गनर मिला था। इसके अलावा अनुज ने अपनी सुरक्षा में दो निजी गनर भी रखे थे। रोज की तरह अनुज बृहस्पतिवार शाम छह बजे सोसाइटी में ही अपने दोस्त पुनीत निवासी संभल के साथ घूम रहे थे।वह टहलते हुए गेट संख्या एक के सामने सड़क पर पहुंच गए।

इस दौरान पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए। बाइक चला रहे बदमाश ने हेमलेट पहन रखा था। जबकि पीछे बैठे दोनों बदमाश बेनकाब थे। तीनों ने 315 बोर तमंचे और पिस्टल से अंधाधुंध गोली लगा दी। सिर, पीठ और कंधे में गोली लगने पर अनुज मौके पर ही गिर गए, जबकि साथी पुनीत जान बचाने के लिए पार्क की ओर दौड़ा तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। 

फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकले तो बदमाश गेट संख्या एक से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुज को निजी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी हेमराज मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ की।

घटना से बीस मिनट पहले सोसाइटी में घुसे थे हत्यारोपी
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में पता चला कि तीनों हत्यारोपी घटना से बीस मिनट पहले ही गेट संख्या दो से घुसे थे। उन्हें गेट पर मौजूद गार्ड मानक सिंह और दीपक ने घुसने नहीं रोका और उनका कोई रिकॉर्ड भी रजिस्टर में दर्ज नहीं किया। इसके अलावा घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी छह बजे बजे गेट संख्या एक से भागे। यहां तैनात सुभाष चंद्र शर्मा ने भी उन्हें नहीं रोका।

ब्लॉक प्रमुख के पति, उसके बेटे समेत चार पर हत्या का केस दर्ज
मझोला थाने में अनुज के दोस्त संदीप सिंह ने असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति, उसके बेटे समेत चार पर हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि अनुज चौधरी सोसाइटी में टहल रहे थे। इसी दौरान असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर, उसका बेटा अनिकेत निवासी हाजीबेड़ा थाना एचौड़ा कम्बोह जनपद संभल, अमित कुमार निवासी भवालपुर थाना एचोड़ा कम्बोह, पुष्पेंद्र और अन्य बदमाश आए और अनुज की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि पुनीत को गोली मारकर घायल कर दिया।

पत्नी से थी अनबन, दूसरी महिला के संपर्क में थे अनुज
पुलिस की जांच में सामने आया कि अनुज ने शादी के एक माह बाद ही पत्नी छोड़ दी थी। इसके बाद एक महिला को साथ रख रहे थे। यह महिला अनुज के गांव की रहने वाली बताई जा रही है। तीसरी महिला भी अनुज के संपर्क में थी।

हत्या के बाद सोसायटी में महिलाओं ने किया हंगामा, तैनात करने पड़ी पुलिस
सोसायटी में हत्या के बाद लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो महिलाएं फ्लैटों से बाहर निकल आईं। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना है कि सोसाइटी में ऐसी घटनाएं होंगी तो बाहर कैसे सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने गेटों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर आरोप लगाया कि वह हमेशा मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। बाहरी लोगों से कोई टोका टाकी नहीं की जाती है। किसी परिवार का कोई रिश्तेदार आता है तो उन्हें गेट पर रोक दिया जाता है। लोगों के गुस्से को देखते हुए अधिकारियों ने वहां एक दरोगा और चार पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है।
 
विज्ञापन

बवाल की आशंका में बुलाई गई छह थानों की फोर्स
अनुज चौधरी की हत्या की जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए थे। इनके अलावा भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल के बाहर भीड़ जमा होने पर अधिकारियों ने मझोला, पाकबड़ा, कटघर, कोतवाली , गलशहीद और सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर बुला ली गई थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें