फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड: शूटरों की घेराबंदी में लापरवाही पड़ी भारी, जयंतीपुर चौकी इंचार्ज और दो सिपाही निलंबित

Mon, 04 Sep 2023 12:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

भाजपा नेता की हत्या में शामिल रहे शूटरों को पकड़ने में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में दरोगा समेत दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी के बताया कि मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता अनुज चौधरी के हत्याराेपी पुलिस हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्या करने वाले तीनों शूटर वारदात से पहले और बाद में जयंतीपुर क्षेत्र में मौजूद रहे। बावजूद इसके जयंतीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन कुमार और सिपाहियों ने शूटरों की घेराबंदी के प्रयास तक नहीं किए।

विज्ञापन


एसएसपी ने जांच कराने के बाद इंचार्ज और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर गांव निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी की नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में 10 अगस्त की शाम करीब छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में 16 अगस्त को पुलिस ने संभल जनपद के असमोली ब्लॉक की प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत चौधरी और उसके साथी रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि हत्याकांड की साजिश ब्लॉक प्रमुख का बेटा अनिकेत, पति प्रभाकर ने रची थी।

 

उन्होंने जेल में दीपक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे संभल के भवालपुर निवासी मोहित चौधरी के भाई केजीके कॉलेज के क्लर्क अमित चौधरी और उसके गांव के पुष्पेंद्र उर्फ भूरा, रेलवे क्लर्क नीरज पाल ने रची थी। मझोला के जयंतीपुर निवासी शूटर सूर्यकांत शर्मा, आकाश और सुशील शर्मा से तीस लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया था।

 

22 अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीनों शूटरों को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में शूटरों से पता चला था कि वह हत्या से पहले जयंतीपुर क्षेत्र में थे और हत्या के बाद भी जयंतीपुर क्षेत्र में रहे थे। तब एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस से जयंतीपुर पुलिस पर तैनात पुलिस कर्मियों की जांच कराई।

 

जांच में सामने आया है कि चौकी इंचार्ज नवीन कुमार और सिपाही राहुल कुमार ने शूटरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास नहीं किए। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि दरोगा और दो सिपाही निलंबित किए गए हैं। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विवेचनाओं में लापरवाही पर इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश

अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर वली अहमद मोहम्मद के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। इंस्पेक्टर के पास कई केसों की विचेचना हैं लेकिन विवेचना लंबे समय से लंबित हैं। एसएसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए हैं।

भाजपा नेता हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें