कारोबारी की माैत के बाद माैके पर पहुंचे विधायक रितेश गुप्ता और एसपी सिटी कुमार रणविजय
- फोटो : अमर उजाला
यह दुकान उनके पिता के नाम पर थी और लगभग 20 साल से संचालित हो रही थी। बताया गया कि मंडी सचिव संजीव कुमार के साथ मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी।
कारोबारी की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसकी चपेट में चेतन सैनी की दुकान भी आ गई थी। इसके बाद से वह तनाव में थे। परिजनों ने बताया कि अतिक्रमण हटने से चेतन सैनी ने देर रात घर की छत से कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मुरादाबाद में मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाया गया
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद व्यापारियों में शोक और आक्रोश का माहौल है। भाजपा नेताओं और कारोबारियों ने इसे प्रशासन की कार्रवाई का परिणाम बताया है। वहीं अधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है।
मुरादाबाद में कारोबारी ने छत की कूदकर की आत्हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
आढ़ती चेतन सैनी आत्महत्या के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के भाई से कहा कि आप परेशान मत हो। किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों का नाम लिए बिना कहा कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। विधायक रितेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री से कहा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए, तब उप मुख्यमंत्री ने कहा चिंता बिल्कुल मत करो मुकदमा भी होगा।