उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख मुरादाबाद के एमआईटी कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वहां पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और छात्रों को भी संबोधित किया।
सिंह इस दौरान अनुच्छेद-370 के बारे में भी अपने मत रखें। सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व वाली सरकार एक मजबूत इरादों और इच्छाशक्ति वाली सरकार हैं। जिसने देश के लिए कड़े और अच्छे निर्णय लिए हैं जैसे अनुच्छेद-370 को हटाना।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प को भाजपा अध्यक्ष और अमित शाह ने मजबूती से लागू किया है। अनुच्छेद- 370 को हटाने जाने की जानकारी भाजपा ने जनजन तक पहुंचाने के लिए मुहिम चलाया।