मुरादाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार दीक्षित ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इसके के बाद उन्होंने अपर जिला जज पोक्सो डॉ. केशव गोयल व माधवी सिंह के साथ ओपेन शेल्टर होम, चाइल्ड लाइन, नारी निकेतन, वन स्टॉप सेंटर, वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।
जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों और वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों को उनके अधिकारों से जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया। जेलर द्वारा बताया गया कि जिला कारागार कुल 3792 बंदी निरुद्ध हैं। जबकि कारागार में बंदियों की रुकने की क्षमता 717 की है। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा, जेलर मृत्युंजय कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर अन्विता श्रीवास्तव मौजूद रहे।