फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। भारतीय जनता पार्टी असमोली मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को गांव खासपुर स्थित दुर्गा डिग्री कॉलेज में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका सबसे अहम है। सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पूरी निष्ठा से पहुंचाएं। बूथ स्तर पर जिम्मेदारी तय कर मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाना होगा।
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी योगेंद्र त्यागी, अंजू चौधरी, वीरेंद्र यादव, प्रभात शर्मा सहित मंडल के मनोज पाल, देवेंद्र प्रताप पाल, लखमीचंद सैनी, पुनीत शर्मा, नासिर अली, रमेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, महावीर सिंह, बोबी राघव, विक्रांत ठाकुर, पंकज शर्मा, अमिताभ सागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रोहित पंवार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें