फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसआईआर को लेकर भाजपा सक्रिय, कांग्रेस और सपा सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विधानसभा निर्वाचन के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता बनाने के कार्य में भाजपा बूथ स्तर पर सक्रिय है लेकिन विपक्षी कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ता अभी भी सुस्त पड़े हैं। इसको लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ने रविवार को स्थानीय नेताओं से एसआईआर की प्रगति को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि करीब 50 प्रतिशत लोगों को गणना फार्म वितरित कर दिए गए हैं। शहर के 901 बूथों के अंतर्गत मतदाताओं को फार्म देने और उसे भरवाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इसी कारण पार्टी के कार्यों में सफलता मिल रही है। भाजपा के कार्यकर्ता इसी बहाने घर घर पहुंचने का काम करेंगे। इसी प्रकार देहात में मतदाताओं का फार्म भरवाने के लिए जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बूथ स्तर पर मैनेजमेंट किया है।
वहीं कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम बंटी ने अभी एसआईआर के तहत फार्म भरने के लिए बैठकें की हैं लेकिन जिला स्तर पर कोई गंभीर सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है। यही हाल सपा का है। सपा के नेता और कार्यकर्ता एसआईआर के तहत फार्म भरने के लिए सक्रिय दिखाई नहीं दे रहे हैं। सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर कुछ नेता ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

इधर भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता एसआईआर की समीक्षा बूथ स्तर पर कर रहे हैं। सियासी स्तर पर इस अभियान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए सपा और कांग्रेस के नेताओं को भी सुस्ती छोड़कर सक्रिय रहना होगा। अभी मतदाता फार्म भरवाने के लिए काफी समय शेष है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें