फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी : राजतिलक के साथ रामलीला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। पौड़ाखेड़ा मंदिर परिसर में चल रही रामलीला राजतिलक के प्रसंग के साथ संपन्न हो गई। रामलीला समापन पर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने रामलीला कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट बिलारी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में रामलीला कमेटी स्योंडारा के कलाकारों ने रामलीला मंचन में दिखाया कि भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध होता है। युद्ध में भगवान श्रीराम रावण का वध करके विजय पा लेते हैं। पंडाल में चारों ओर भगवान श्रीराम राम के नाम के जयकारे गूंजने लगते हैं। बाद में भगवान श्रीराम के राजतिलक के प्रसंग का मंचन होता है। राजतिलक के बाद चारों ओर खुशी का माहौल छा जाता है।
मंचन में संदेश दिया गया कि अहंकार और अधर्म का अंत निश्चित है। सत्य, धर्म और न्याय की सदैव विजय होती है। सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान, दुष्यंत चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, राजीव शर्मा, अमित मौर्य, सचिन चौहान, गौरव चौहान और निहाल सिंह आदि ने रामलीला कलाकारों को सम्मानित किया। वहीं आंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष डॉ. जगतपाल सिंह और उनके साथियों ने सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें