मुरादाबाद। ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
भगतपुर थानाक्षेत्र के गांव निवाड़ खास मझरा निवासी कोमल (25) पुत्र छिद्दा शनिवार शाम घर से बाइक से ससुराल जाने के लिए निकला था। अभी गांव गोदी के पास पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी रमेश गिरी ने बताया कि देर शाम करीब छह बजे थानाक्षेत्र के गांव गोदी के पास कोमल की बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कोमल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद भोजपुर पुलिस ने कोमल का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।