फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार लैब कर्मी की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। मुडिया राजा गांव के पास मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव सनाई निवासी अनिल कुमार (28) की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अमित कुमार व एक अन्य घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सनाई गांव निवासी अनिल कुमार चंदौसी स्थित एक निजी अस्पताल में स्थित लैब में काम करता था। मंगलवार शाम वह बाइक से दोस्त बिलारी के पलिया गांव निवासी अमित कुमार व संभल जिले के बहजोई निवासी एक युवक के साथ बिलारी स्थित एक मैरिज हॉल में शादी में शामिल होने आया था।
मंगलवार रात करीब 11 बजे तीनों बाइक से सनाई गांव जा रहे थे। तीनों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मुडिया राजा गांव के पास स्थित मुखिया ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल तीनों युवकों को कुंदरकी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमित व उसके साथ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन




तीन साल पहले हुई थी अनिल की शादी

अनिल की तीन साल पहले ही अंजू के साथ शादी हुई थी। अनिल के दो माह का बेटा है। वहीं परिवार में पिता मलखान सिंह के अलावा माता ओमवती, बड़ा भाई सुनील, छोटा भाई जतिन और सबसे छोटी बहन रिंकी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। उधर, बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव सनाई गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें