मुरादाबाद। लाकड़ी फाजलपुर बाईपास पर बाइक व ऑटो में हुई भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मझोला थाना क्षेत्र के सूर्यनगर लाइनपार निवासी जेनेंद्र (40) बाइक से लाकड़ी फाजलपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच बाईपास स्थित एक फैक्टरी के सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की टीम ने प्राथमिक उपचार के साथ उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया है। एंबुलेंस के ईएमटी हमेशपाल ने बताया कि घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।