फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की साइड लगने से बाइक सवार घायल

Mon, 23 Feb 2026 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने से बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। शिकायत पर ट्रैक्टर चालक द्वारा गालियां और धमकी देने का आरोप भी लगा है।
विज्ञापन


छजलैट थाने के सदरपुर-मतलबपुर निवासी रहीस ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह रविवार की सुबह गांव के कब्रिस्तान के पास रास्ते के एक ओर अपनी बाइक लेकर खड़ा था। आरोप है कि तभी गांव का युवक तेजी से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आया और उसने साइड मार दी। जिससे वह गिर कर घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि जब कुछ देर बाद उसने शिकायत की तो ट्रैक्टर चालक ने उसे गालियां और धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं कांठ नगर में पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास गन्ना ढोने वाले एक खाली ट्रक ने बाइक सवार मोहम्मद मोबिन निवासी पट्टीवाला कांठ घायल हो गया, वहीं ट्रक के पहिए के नीचे आने से बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें