फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईवे पर बाइक सवार की मौत

Tue, 08 Jul 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में डाक बंगले के निकट मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार वाहिद हुसैन (45) मोहल्ला अब्दुल्ला नगर बिलारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

वाहिद हुसैन किराना दुकानदार था जो नगर और देहात इलाके में साप्ताहिक पैंठ बाजारों में अपनी दुकान लगाकर सामान बेचता था। रविवार देर रात 11 बजे वाहिद हुसैन अपने चचेरे भाई छोटे हुसैन को अपनी बाइक पर बैठाकर बिलारी में ही हाईवे स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। आधी रात को लगभग 12 बजे दोनों खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिलारी नगर क्षेत्र में लोनिवि निरीक्षण भवन के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया।
वाहन की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दोनों बाइकसवार गंभीर घायल हो गए। हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बिलारी भिजवाया। जहां चिकित्सक द्वारा वाहिद हुसैन का इलाज शुरू करते ही उनकी मौत हो गई। उधर दूसरे घायल छोटे हुसैन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। सड़क हादसे में घायल वाहिद हुसैन की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही परिजन सरकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बाइकसवार का शव पोस्टमार्टम को भेजने के लिए जब पंचनामा भरना शुरू किया तब परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मृतक बाइकसवार वाहिद हुसैन अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा था। परिवार में पत्नी रूखसार जहां के अलावा तीन बेटे सलमान, इमरान और अरमान तथा दो बेटियां मंतशा और अनम हैं। वाहिद हु़सैन के घर पर उसके रिश्तेदारों की काफी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें