फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। अगवानपुर बाईपास पर मोढ़ा तैय्या गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरी युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दोनों युवक भात के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के डिडौली थानाक्षेत्र के काला खेड़ा निवासी सुरमीत उर्फ भूरा और गजरौला थानाक्षेत्र के सुल्तान नगर निवासी अमन दोनों बाइक से पाकबड़ा थानाक्षेत्र के मोढ़ा तैय्या गांव में भात के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे जैसे ही दोनों बाइक सवार पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास से होते हुए मोढ़ा तैय्या गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। इसी समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। घटना के दौरान दोनों बाइक सवार युवक काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सुरमीत उर्फ भूरा ओर अमन को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इलाज के दौरान सुरमीत उर्फ भूरा ने दम तोड़ दिया। घायल अमन की हालत नाजुक बनी हुई है। पिता राजीव ने बताया कि दो बेटों में सुरमीत उर्फ भूरा छोटा था। अभी छोटा बेटा पढ़ाई कर रहा है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी है। पुलिस वाहन की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
00

ऑटो चालक का बेटा था सुरमीत
- अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के काला खेड़ा निवासी राजीव ऑटो चालक हैं। राजीव के दो बेटों में सुरमीत उर्फ भूरा छोटा था। अभी छोटा बेटा पढ़ाई कर रहा है। बेटे के मौत की सूचना मिलने के बाद मां उर्मिला सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें