फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के मनोहरपुर रोड पर रविवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में घायल मजदूर की मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मझोला थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव निवासी राजेश कुमार मनोहरपुर गांव में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह यहां रहकर मजदूरी करता था। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह बाइक से कमरे पर लौट रहा था। इस बीच मझोला थाने से कुछ दूर मनोहरपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें