फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लाइपार क्षेत्र में टीम ने 84 बंदरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मथुरा से बंदर पकड़े के लिए बुलाई गई टीम के सदस्यों ने रविवार लाइनपार स्थित केजीके कॉलेज के आसपास बंदर पकड़ने का काम किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पिंजरा लगाकर टीम ने 84 बंदर पकड़े।
विज्ञापन

शहर के लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से एक टीम बुलाई है। यह टीम नगर निगम के वाहन में पिंजरा लाद कर शहर के अलग-अलग स्थानों पर दो दिन पहले बंदर पकड़ने का काम शुरू किया है। रविवार यह टीम लाइनपार स्थित केजीके कॉलेज के निकट पहुंची। वहां बंदरों की मौजूदगी देख टीम ने अपने पिंजरे लगा कर छत पर रख दिए और उसमें फल, चना, ब्रेड समेत अन्य खाद्य पदार्थ डाल दिया। बंदर जब पिंजरे के अंदर घुसे तो टीम सदस्यों ने उसका गेट रस्सी के सहारे बंद कर दिया। टीम ने इस तरह रविवार 84 बंदर पकड़े। इसी के साथ पिछले तीन दिनों में पकड़े गए बंदरों की संख्या बढ़ कर 190 हो गई है। पर्यावरण विशेषज्ञ राम सिंह बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को शहर से दूर अमानगढ़ जंगल में छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें