फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में दर्दनाक सड़क हादसा, मुरादाबाद हाईवे पर कार और टैंकर की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत

Sat, 20 Feb 2021 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार की सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला है। मुरादाबाद हाईवे पर कार और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना संभल में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर क्षेत्र में रसूलपुर कैली के पास हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे घने कोहरे में ओवरटेक करते समय टैंकर और वैगनआर गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार एक मासूम बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में सवार दो बच्चे व दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घायलों को पुलिस ने सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया, वहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। हादसे में गाड़ी पर चढ़ने के बाद टैंकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके से टैंकर चालक फरार हो गया। एसपी संभल चक्रेश मिश्रा, सीओ संभल अरूण कुमार, एआरटीओ ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान उवैस (27) पुत्र यामीन, अमीना (25) पत्नी उवैस, आहिल (7) पुत्र उवैस निवासी बुध बाजार पाकबाड़ा मुरादाबाद, नन्हीं उर्फ छोटी (60) वर्ष पत्नी अब्दुल रहीम निवासी सैफनी थाना शाहबाद रामपुर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें