घर में कैद थी तीन लड़कियां
यूपी के अमरोहा स्थित जोया की रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह एक साल से पिंकी के घर में कैद थी। बिहार की रहने वाली एक युवती दो माह से और दूसरी तीन माह से इस चंगुल में थी। उन्होंने कहा कि बाहर जाने या मदद मांगने की कोशिश करते ही आरोपियों का अत्याचार शुरू हो जाता था।
गोशाला की आड़ में होता था गंदा धंधा
जांच में सामने आया कि पिंकी कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। दिन में वह लड़कियों को गोशाला में काम करने के बहाने रखने की बात कहकर लोगों को भ्रमित करती, जबकि शाम ढलते ही उसके घर में ग्राहकों का आना-जाना शुरू हो जाता था। देर रात तक वहां भीड़ लगी रहती थी।
रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से लाई जाती थी लड़कियां
पुलिस ने पिंकी, सचिन और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि सचिन रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे और अन्य जगह जाकर मजबूर या घर से भागी लड़कियों को फंसाने का काम करता था। फिलहाल पुलिस पीड़िताओं के बयान दर्ज कर मामले की गहन जांच में जुटी है।
सचिन संग मिलकर पिंकी ने तबाह कर दी कई लड़कियों की जिंदगी
मझोला के कांशीराम नगर में रहने वाली पिंकी ने कई लड़कियों की जिंदगी तबाह कर दी। सचिन के जरिए वह लड़कियों को मंगवाती और उनसे देह व्यापार करती थी। एक किशोरी ने बृहस्पतिवार को महिला पुलिस कर्मियों के सामने आपबीती सुनाते हुए फूट फूट कर रोने लगी।
रोटी जली तो जला दिए मेरे हाथ
पीड़िता ने बताया कि रोटी जलने पर विजय ठाकुर ने उसके हाथ पर तेल डालकर आग लगा दी थी। जिसमें उसका हाथ जल गया था। इसके अलावा उसके साथ मारपीट भी थी। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश ने कई बार दुष्कर्म किया।
रातभर की जाती दरिंदगी
रात रात भर उसके साथ दरिंदगी की जाती थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अवनीश ने उसे शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके अलावा पिंकी उसे घरेलू कार्य भी कराती थी।
तीन महीने से झेल रही थी यातनाएं
एक दिन वह खाना बना रही थी। रोटी जल गई थी। उस वक्त पिंकी के घर में विजय ठाकुर भी मौजूद था। रोटी जलने पर पिंकी और विजय ठाकुर ने इतना गुस्सा किया उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद विजय ने उसके हाथ पर तेल डालकर आग लगा दी थी। जिसमें उसका हाथ झुलस गया था। तीन माह से तरह तरह की यातनाएं झेल रहे थे।